फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Follow the model code of conduct at all times

आदर्श आचार संहिता का हर हाल में करें पालन

Wed, 15 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Follow the model code of conduct at all times
कलक्ट्रेट में चुनाव संबंधी बैठक लेते डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का हर हाल में पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचन को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के बैठक आयोजित की गई। एडीएम प्रशासन ने कहा कि फ्लाइंग स्क्वार्ड व स्टैटिक टीम अपनी जिम्मेदारी को सही ढंग से निभाएं। सभी टीमें पूरी मुस्तैदी से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि अगर अवैध शराब, शस्त्रों का जखीरा व बड़ा कैश आदि पकड़ से बाहर है तो यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि उनको किसी प्रकार शिकायत प्राप्त होगी, तो अवश्य ही कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्याशियों के काफिले में यदि बिना स्वीकृत प्राप्त वाहन मिलते हैं, उनकी चेकिंग कर रिपोर्ट करें, ताकि उनको सीज किया जाए। उड़न दस्ता टीम से कोई भी जन सभा न छूटे तथा इस प्रकार वीडियोग्राफी करें कि पंडाल, कुर्सी, वहां पर वाहनों के नंबर प्लेट सहित भोजन आदि के संबंध में भी पूरी जानकारी वीडियो में आनी चाहिए। मौके पर एडीएम वित्त अजय कुमार तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed