फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fog...stopped, cold wave shook the city

Muzaffarnagar News: कोहरा... थम गया शहर शीतलहर ने कंपकंपाया

Sat, 11 Jan 2025 06:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
Fog...stopped, cold wave shook the city
भोपा रोड पर छाया कोहरा
मुजफ्फरनगर। जिले में करीब 15 घंटे कोहरा छाए रहने से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई। रात के तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे से जिले में कोहरा छाना शुरू हो गया था। रात में घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा। आसमान में बादल भी छाए रहे। हल्की धूप भी खिली। सुबह के समय शीतलहर ने लोगों को कंपकंपाया। अगले तीन दिन में बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

दिल के रोगी रखें अपना खास ख्याल : स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि सर्दी में कम तापमान के कारण हार्ट की ब्लड वेसल्स और कोरोनरी आर्टरीज सिकुड़ जाती है, जिसका असर शरीर में रक्त प्रवाह पर पड़ता है। सर्दियों में ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक की एक मुख्य वजह है। हृदय के लिए स्वस्थ आहार लें, नियमित व्यायाम करें और तनावमुक्त रहे।

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed