फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fog covered the sky, day temperature dropped to 8.3 degrees

Muzaffarnagar News: छाया कोहरा, दिन का तापमान 8.3 डिग्री लुढ़का

Thu, 18 Dec 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 18 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fog covered the sky, day temperature dropped to 8.3 degrees
भोपा में कोहरे के दौरान अपने गंतव्य को जाते वाहन। संवाद - फोटो : गूजीपुर गांव ​स्थित बाग में बनी पक्की पिच दिखाते प्रशांत वीर के छोटे भाई आर्यवीर।
मुजफ्फरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहा। सुबह घना कोहरा छाए रहने से वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। अधिकतम तापमान 8.3 डिग्री लुढ़क जाने से दिन में ठंड बढ़ गई। बाजारों में आवाजाही प्रभावित रही। रात का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने के कारण वाहनों का आवागमन भी प्रभावित रहा। दिल्ली-दून हाईवे, मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा हाईवे पर वाहरों की रफ्तार पर मौसम का असर नजर आया। दुपहिया वाहनों की गति धीमी और संख्या कम रही।
विज्ञापन

कोहरे और आसमान में बादल छाए रहने के कारण बुधवार का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री रहा। जबकि मंगलवार का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। दिसंबर में अभी तक दिन का तापमान 23 डिग्री के आसपास ही चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड बढ़ने पर शिक्षकों ने की समय परिवर्तन की मांग : अखिल भारतीय जाट महासभा महिला शिक्षक प्रकोष्ठ ने डीएम को पत्र भेजकर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक करने की मांग रखी। जिलाध्यक्ष वंदना बालियान ने कहा कि बुधवार को अत्यधिक कोहरे के कारण दृश्यता शून्य होने के कारण बच्चे कम संख्या में पहुंच रहे हैं। बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए समय परिवर्तन बेहतर विकल्प होगा। इस दौरान शिक्षिका संयोगिता चौधरी व रीतू शामिल रहीं।

गुनगुना पानी, हर्बल चाय और सूप का करें सेवन : सर्दी के मौसम में फ्लू, जुकाम, खांसी, गले में खराश और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इन बीमारियों का मुख्य कारण वायरस और बैक्टीरिया होते हैं, जो ठंडे और शुष्क वातावरण में अधिक सक्रिय हो जाते हैं। हाथों को बार-बार धोना, विशेषकर बाहर से आने के बाद और खाना खाने से पहले, संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद करता है। अदरक, लहसुन, शहद, गुड़, मेवे (बादाम, अखरोट), और गर्म सूप जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन फायदेमंद होता है। गुनगुना पानी, हर्बल चाय और सूप का सेवन करना चाहिए। कान, नाक और गले को ढककर रखें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। धुएं और प्रदूषण से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed