फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fog and cold wave continued

कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी, जनजीवन पूरी तरह से हुआ प्रभावित 

Fri, 22 Dec 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 22 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Fog and cold wave continued
कोहरे के दौरान सूना पड़ा मुजफ्फरनगर का चौराहा। - फोटो : अमर उजाला
जिले में कोहरे और शीत लहर का प्रकोप लगातार बना है। शुक्रवार सुबह भी घना कोहरा रहा। सूरज के जल्द निकलने से आम जनमानस को राहत जरुर मिली, लेकिन सुबह और शाम की ठंड लगातार बनी है। कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। रोडवेज से लेकर ट्रेनों की गति पर प्रभाव पड़ा। 
विज्ञापन


जिले में शीत लहर और कोहरा लगातार जारी है। शीत लहर से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह के समय सबसे ज्यादा ठंड हो रही है। शाम पांच बजे के बाद ठंड अपने असली रूप में आ जाती है। रात्रि में आम आदमी का आवागमन बंद सा हो गया है। शुक्रवार सुबह घना कोहरा रहा।
विज्ञापन


जिससे आम जनमानस पूरी तरह प्रभावित रहा। सूरज के जल्द निकल जाने से लोगों को काफी राहत मिली। ठंड के साथ सुबह के समय कोहरा छाया रहने से आम आदमी अपने रुटीन के कार्य भी समय से नहीं कर पाया। कोहरे से सुबह दस बजे तक जहां आवागमन प्रभावित रहा, वहीं रोडवेज और ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल यातायात पर कोहरे की मार, कई ट्रेन लेट  
कड़ाके की सर्दी और कोहरे की मार से ट्रेनों का संचालन भी बिगड़ गया है। शुक्रवार को कई एक्सप्रेस समेत पैसेंजर ट्रेन घंटों की देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, कोहरे को देखते हुए रेलवे ट्रैक पर पटाखे रखकर ट्रेनों का निकाला जा रहा है। 

सुबह और शाम घना कोहरा रेलवे संचालन के लिए भी आफत बन रहा है। इससे रेल यातायात चरमरा गया है। ट्रेनों को घंटों देरी से चलने आम यात्रियों को परेशानी हो गई है। शुक्रवार को भी एक्सप्रेस समेत पैसेंजर ट्रेन घंटो लेट पहुंची है।


छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सात घंटे, गोल्डन टेम्पल मेल साढ़े तीन, इंटर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन साढ़े तीन, जन शताब्दी एक्सप्रेस ढाई घंटे, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन एक घंटा 45 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इनके अलावा भी कई अन्य ट्रेन लेट पहुंची है। उधर, रोडवेज पर भी कोहरे की मार पड़ रही है। देर शाम होते ही रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या घट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed