{"_id":"626ed496a9693475470a66a6","slug":"flyover-ready-will-get-freedom-from-jam-will-reach-pilgrimage-city-soon-muzaffarnagar-news-mrt586866980","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर तैयार, मिलेगी जाम से मुक्ति, तीर्थनगरी पहुंचेंगे जल्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर तैयार, मिलेगी जाम से मुक्ति, तीर्थनगरी पहुंचेंगे जल्दी
विज्ञापन
दधेडू के समीप हाईवे के बाइपास पर बना फ्लाईओवर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही उत्तराखंड और हरियाणा जाने वाले लोगों के वाहन इस मार्ग पर दौड़ने का सपना पूरा होगा। तीर्थनगरी हरिद्वार और शुकतीर्थ पहुंचने में चरथावल और थानाभवन क्षेत्र के लोगों को शहर के जाम से राहत मिलेगी।
एनएच 709 एडी पर चल रहे तेजी से निर्माण कार्य क्षेत्रवासी प्रफुल्लित है। कुछ दिनों बाद हरिद्वार और हरियाणा जाने के लिए उन्हें शहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें दधेडू के पास बने फ्लाईओवर पर चढ़कर गंतव्य तक पहुंचने में समय की बचत होगी। शहर के जाम से भी मुक्ति मिलेगी। कंपनी द्वारा शामली से आने वाले वाहनों को रामपुर तिराहे पर निकालने के लिए बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर मार्ग पर दधेडू-लकड़संधा के बीच फ्लाईओवर और दोनों तरफ सर्विस रोड बनकर तैयार हो गई है।
अभी बावनदरा, रेलवे लाइन और सहारनपुर मार्ग पर 650 मीटर लंबा पुल तैयार किया जा रहा है। वह सीधे रामपुर तिराहे पर उतारेगा। उसके लिए 86 पिलर खड़े कर दिए गए हैं। पेड़ कटान और भूमि अधिग्रहण के विवादों के निपटारे के बाद से पुल के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है।
विज्ञापन
शामली मार्ग पर पीनना गांव की आबादी को बचाया गया है। दधेडू भट्ठे के पास से होकर बाईपास कछौली, दीदाहेड़ी होकर रामपुर तिराहे पर निकल रहा है। पीनना बाईपास से मलीरा में सहारनपुर राजमार्ग पर पहुंचने में 45 मिनट के स्थान पर दस मिनट लगते हैं। - हुसैन अहमद ग्राम प्रधान दधेडू खुर्द
शुकतीर्थ के लिए शहर को बचाकर सीधे बाईपास से रामपुर तिराहा होकर पहुंचने में रास्ता सुलभ हो जाएगा। निर्माण की रफ्तार से लोगों के सपनों को पंख लगेंगे। क्षेत्र के विकास में यह महत्वाकांक्षी योजना है। - राहुल कश्यप ग्राम प्रधान लकड़संधा
बहु प्रतीक्षित योजना पूरी होने के बाद चरथावल और थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को फायदा होगा। हरियाणा की बसों में दधेडू के पास बने फ्लाईओवर की दोनों साइड में उतरने के बाद बैठने का अवसर मिलेगा। - बाबर अली दधेडू खुर्द
मई के आखर में तितावी पुल तैयार हो जाएगा। एक साइड के लिए वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। दूसरी साइड को जुलाई में आवागमन शुरू करने की योजना है। शामली-मुजफ्फरनगर हाईवे पर शामिल 33 गांवों में छह गांव शामली जनपद के है। इस मार्ग को अक्तूबर 2022 तक पूरा कर दिया जाएगा। रामपुर तिराहे से पहले बनने वाला फ्लाईओवर रेल लाइन, नदी और सहारनपुर मार्ग के ऊपर से बनाया जा रहा है। पिलर बन गए है। अब उसके निर्माण की बाधा खत्म हो गई है। - गिरिजेश त्रिपाठी, परियोजना प्रबंधक जीआर कंपनी