{"_id":"645b90ec72b4f77f3e0c43d4","slug":"flowers-showered-on-the-procession-praised-balaji-muzaffarnagar-news-c-14-1-216752-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा, बालाजी का किया गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा, बालाजी का किया गुणगान
विज्ञापन
श्रीबालाजी धाम और श्री शिव मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। श्रीबालाजी धाम और श्री शिव मंदिर के स्थापना दिवस पर बैंडबाजों और झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने श्रीबालाजी के रथ को पैदल खींचकर धर्म लाभ उठाया।
बुधवार को सत्य विहार कॉलोनी स्थित श्रीबालाजी धाम मंदिर में मंदिर संस्थापक पंडित घनश्याम दास शर्मा के सानिध्य में श्रीबालाजी का गुणगान किया गया। सुंदर झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर हाइवे से होती हुई मुख्य बाजार में पहुंची। लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा कस्बे की विभिन्न गली मोहल्लों से होते हुए मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। सीओ सदर यतेंद्र नागर, प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध, ईओ सुरजीत कुमार, एलआईयू विभाग से गिरीश त्यागी शोभायात्रा में मौजूद रहे। शोभायात्रा में डॉ संदीप वर्मा, पंकज जिंदल, मोहित सिंघल, निर्दोष जैन, पीयूष राणा, रोहित खुल्लर, रोबिन गोयल, ललित सिंघल, आशु बेदी, रोहित गर्ग, प भानू शर्मा, सुनील गोयल भैया, वेदपाल, प्रज्ज्वल गुप्ता और भारत भूषण खुल्लर मौजूद रहे।