फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flea killing, motorway jams

कबाड़ी की हत्या, हाईवे जाम

Sun, 14 Feb 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 14 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Flea killing, motorway jams
मंसूरपुर। कबाड़ी को बदमाशों ने शनिवार की देेर रात गोली मारकर घायल कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर बदमाशों को पकड़ने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन देकर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन


गांव संधावली निवासी गुफरान (22) पुत्र रहीश नेशनल हाईवे पर छप्पर डालकर कबाड़ी का काम करता था। शनिवार की रात को गुफरान छप्पर में सो रहा था। बदमाशों ने रात के करीब 2.30 बजे गुफरान को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली गुफरान के जांघ में लगी थी।
विज्ञापन


घायल रात को ही बराबर में स्थित मुर्गी फार्म में पहुंचा और फार्म मालिक नरेंद्र को गोली लगनेे की घटना बताई। फार्म मालिक ने फोन करके गुफरान के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल में पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुफरान की हत्या पर गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बदमाशों की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। सूचना पर एडीएम प्रशासन मनोज कुमार व एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। मृतक के भाई सलमान ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ जोगेंद्र लाल का कहना है कि गोली जांघ में लगने पर अत्यधिक ब्लड निकलने से कबाड़ी की मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed