{"_id":"6064b91c8ebc3ec39d614153","slug":"flames-created-a-furore-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt5324247191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में आग की लपटों ने मचाया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में आग की लपटों ने मचाया कोहराम
विज्ञापन
रतनपुरी में फसल में लगी आग।
- फोटो : KHATAULI
जिले में आग की लपटों ने मचाया कोहराम
मुजफ्फरनगर। जनपद में बुधवार को आग की लपटों ने कोहराम मचा दिया। आग लगने के कारण 12 से अधिक स्थानों पर लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। एक के बाद एक लगातार हुए अग्निकांड पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां कम पड़ गईं। इसके चलते सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर और शामली से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगानी पड़ी। भोपा रोड स्थित पेपर मिल में लगी आग पर आठ घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका।
नई मंडी के पटेलनगर निवासी अजय कपूर व मनीष कपूर की शहर के भोपा रोड पर मीनू पेपर मिल है। बुधवार सुबह करीब 11.50 बजे पेपर मिल के रद्दी यार्ड में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे यार्ड में लगे रद्दी के बंडलों को चपेट में ले लिया। सूचना पर अग्निशमन विभाग के एफएसओ नरेश कुमार कई दमकल गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। पेपर मिल एसोसिएशन की तीन गाड़ियों का भी आग बुझाने में इस्तेमाल किया गया, लेकिन शाम सात बजे तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर और शामली से भी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। नई मंडी के ही सुशील अग्रवाल की शहर के जानसठ रोड पर सत्यम डेकोर नाम से प्लाइवुड फैक्टरी है। दोपहर करीब एक बजे इस फैक्टरी में भी आग लग गई। यहां दो गाड़ियों को भेजकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
रतनपुरी निवासी भाकियू नेता कपिल सोम का कस्बे में ही श्रीराज ब्रिक्स फील्ड नामक ईंट भट्ठा है। बुधवार दोपहर भट्ठे पर ईंधन के लिए मंगाई गई तूड़ी (सरसों के सूखे पौधे) के ढेर में आग लग गई। मजदूरों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग भड़कती चली गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर भेजी गई, लेकिन वह नाकाफी रही। इसके चलते आग पास ही स्थित मुनेश के गेहूं के खेत और मदनसिंह के ईख के खेत तक जा पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभालते हुए जेसीबी व ट्रैक्टरों की मदद से खेतों में लगी आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन शाम तक भट्ठे पर पड़ी तूड़ी में लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी ने भी हल्का लेखपाल अमरदीप सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
शहर के भरतिया कॉलोनी स्थित सुकलाई (गुड़ बनाने में काम आने वाला औषधीय पौधा) के गोदाम में दोपहर करीब ढाई बजे आग लग गई। सभी गाड़ियां अन्य स्थानों पर व्यस्त होने के कारण यहां जानसठ से गाड़ी मंगाकर आग पर काबू पाया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना निवासी राकेश के कोल्हू पर पड़ी खोई के ढेर में दोपहर करीब तीन बजे आग लगी। शहर से छोटी गाड़ी भेजकर आग पर काबू पाया गया, जबकि मोरना में भी एक कोल्हू पर पड़ी खोई में आग लग गई, जिस पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
- शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर, नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिलाजुड्डी, फुगाना क्षेत्र के गांव खरड़ और चरथावल क्षेत्र के गांव अमीगढ़ सराय में शाम के समय आधा दर्जन से अधिक बिटौड़ों में आग लग गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। दिल्ली-दून हाईवे स्थित बेगराजपुर पुलिस चौकी के पीछे मंसूरपुर मिल द्वारा मैली डाली जाती है। शाम के समय मैली में आग लग गई, जिस पर खतौली से गाड़ी मंगाकर काबू पाया गया। शहर के जानसठ रोड स्थित पन्नी के गोदाम में भी बुधवार शाम करीब 6.30 बजे आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी द्वारा आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इनके अलावा नई मंडी के जौली रोड पर भी कूड़े के ढेर में आग लगी, जिसे लोगों ने बुझाया।

रतनपुरी में ईंट भट्ठे पर तूड़ी में लगी भयंकर आग।- फोटो : KHATAULI

रतनपुरी में फसल में लगी आग।- फोटो : KHATAULI