{"_id":"610ad7d78ebc3ebda642cc60","slug":"five-year-old-girl-raped-muzaffarnagar-news-mrt55047997","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: टॉफी का लालच देकर पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: टॉफी का लालच देकर पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 05 Aug 2021 09:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 09:16 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक युवक ने टॉफी का लालच देकर पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर के चरथावल के कस्बे में पांच साल की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इस वारदात की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी उवेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर करीब दो बजे कस्बे के एक मोहल्ले की पांच साल की बच्ची नजदीक की परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी। वहां मौजूद एक युवक ने उसे टॉफी का लालच देकर एक धर्मस्थल में ले गया। दोपहर में वहां कोई नहीं था। एक कमरे की चाबी भी आरोपी के पास था। आरोपी ने उसे कमरे में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर मामले से थाना प्रभारी को अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी। इससे पूर्व दबाव बनाने के लिए पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया। शाम को आरोपी उवेश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन