{"_id":"635c1040c5877269f734fcd0","slug":"five-people-including-three-women-injured-in-the-accident-devband-news-mrt6112697149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर हादसा: कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से मारी टक्कर, मची चीख-पुकार, तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर हादसा: कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से मारी टक्कर, मची चीख-पुकार, तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल
Sat, 29 Oct 2022 05:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 05:47 PM IST
सार
सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
हादसे का सबब बनी लोहे की इंग्लैरन लदी ट्रेक्टर ट्राली
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के देवबंद में स्टेट हाईवे-59 पर रिट्ज कार ने लोहे की इंग्लैरन से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जनपद सहारनपुर के नुमाइश कैंप निवासी कृष्णा परिवार के केवल सिंह, वृंदा, रीना और शीला रानी को साथ लेकर रिट्ज कार से मुजफ्फरनगर से सहारनपुर लौट रहे थे, जब वह स्टेट हाईवे स्थित उपकारागार के समीप पहुंचे तो उनकी कार लोहे की इंग्लैरन लेकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। जिसमें कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: कोरोनाकाल में खाना खिलाया, अब 400 लोगों का धर्मांतरण कराया, खुलासा होते ही मचा हड़कंप, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ में धर्मांतरण का मामला: 400 गरीब हिंदू परिवारों को बनाया ईसाई, महिला समेत पांच गिरफ्तार, थाने पर हंगामा