फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five people died in road accidents

सड़क हादसों में पांच लोगों की जान गई

Fri, 05 Mar 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Five people died in road accidents
बुढ़ाना के तिराहे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत के बाद एकत्र भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जनपद में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। शहर क्षेत्र के वहलना चौक के साथ ही बुढ़ाना, भोपा, चरथावल में ये हादसे हुए, जबकि मंसूरपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुए हादसे में घायल दो सगे भाइयों में से भी एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के वहलना चौक पर शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे तेज रफ्तार ट्रक ने रेहड़े को टक्कर मार दी। रेहड़ा चालक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली निवासी बृजलाल (35) के रूप में हुई, जो रेहड़े पर सब्जी बेचने का काम करता था और शुक्रवार को दवा लेने मुजफ्फरनगर आया था। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजते हुए उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम छह बजे बुढ़ाना के चौधरी चरणसिंह चौक पर बाइक सवार को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। शव की शिनाख्त बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गांव दाहा निवासी किशोर (38) के रूप में हुई, जो बुढ़ाना से घर लौट रहा था। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर के पास शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गांव अलमावाला निवासी सोनू (27) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेेकर मोर्चरी भेज दिया।
चरथावल के गांव नंगला राई के पास बृहस्पतिवार देर रात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तितावी थाना क्षेत्र का गांव पीपलशाह निवासी अंकुर (26) साथी वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंकुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, वीरेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया, जिसके खिलाफ अज्ञात में हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मंसूरपुर में दिल्ली-दून हाईवे पर शाहपुर मोड़ पर बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे गांव पुरबालियान निवासी दो सगे भाइयों कय्यूम व शमशाद को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों भाइयों को मेरठ रेफर किया गया था, जहां देर रात उपचार के दौरान कय्यूम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed