फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five including district president of Bhakiyu Bhanu jailed for playing hooter

हूटर बजाने पर भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष सहित पांच को जेल

Sat, 25 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five including district president of Bhakiyu Bhanu jailed for playing hooter
पुरकाजी थाने पर भाकियू भानू गुट के नेताओं को जेल भेजने की तैयारी करती पुलिस - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शुक्रवार को पुरकाजी थाने पहुंचे भाकियू भानू के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बजाए थे हूटर
विज्ञापन

सीओ के निर्देश पर पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित 12 लोगों को ले लिया था हिरासत में
हूटर बजाने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में देर रात दर्ज की रिपोर्ट
इनके अलावा छह लोगों का भी शांति भंग की आशंका में चालान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। थाने में हूटर बजाने के मामले में शुक्रवार रात तक हंगामा चलता रहा। देर रात पुलिस ने भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष बलराम ठाकुर सहित पांच के विरुद्ध थाना परिसर के बाहर हूटर बजाने, एक मुकदमे को खत्म करने का दबाव बनाकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। शनिवार को इन पांचों का चालान कर दिया। छह अन्य का शांति भंग की आशंका में चालान किया है।
शुक्रवार शाम करीब सात बजे भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष बलराम ठाकुर व शमशाद अहमद, असलम शेख, अमित कुमार आदि करीब दो दर्जन लोग कई गाड़ियों के साथ एक मामले में पुरकाजी थाने आए थे। सीओ हेमंत कुमार से मिलने के बाद सभी चल दिए। आरोप है कि इन सभी ने थाने के बाहर अपनी गाड़ियों के हूटर बजाने शुरू कर दिए। इस पर सीओ सदर हेमंत कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई थी। उनके निर्देश पर थाना पुलिस ने हूटर लगी तीन गाड़ियों को कब्जे में लेकर जिलाध्यक्ष सहित बारह लोगों को हिरासत में ले लिया था। देर रात तक इस मामले में हंगामा चलता रहा। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए हिरासत में लिए गए भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष बलराम ठाकुर निवासी छपार, शमशाद अहमद निवासी मोहल्ला झोझगान पुरकाजी, असलम शेख व इस्तिखार निवासीगण मोहल्ला कानूनगोयान पुरकाजी, अरुण निवासी बुच्चा बस्ती थाना पुरकाजी के विरुद्ध मुकदमा खत्म करने के लिए दबाव बनाने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को इन पांचों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने साजिद व मेहरदीन निवासीगण गांव कंडेड़ा, हसीन निवासी गांव नगला थाना ककरौली, यामीन निवासी गांव भूड़ थाना खतौली, देवेंद्र निवासी गांव बुच्चा बस्ती थाना पुरकाजी, संजीव त्यागी निवासी गांव बरला का शांति भंग की आशंका में चालान किया है। एक व्यक्ति की तबियत खराब होने पर पुलिस ने उसे रात में ही छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
पुरकाजी। छह मार्च को शमशाद और असलम शेख के विरुद्ध रंगदारी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें दोनों करीब एक माह तक जेल में रहे थे। शुक्रवार को दोनों भाकियू नेताओं के साथ थाने आए थे। आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध पर रंगदारी के मुकदमे को खत्म करने का दबाव बनाया था। इसे प्रभारी निरीक्षक से नोकझोंक भी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जेल भेजे गए आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज है। शमशाद के विरुद्ध दो, असलम शेख के विरुद्ध एक, अरुण के विरुद्ध दो, बलराम ठाकुर के विरुद्ध आठ मुकदमे अलग अलग थानों में पूर्व में भी दर्ज हैं।

हंगामा होने की आशंका पर सतर्क रही पुलिस
थाना पुलिस को आशंका थी कि संगठन के कार्यकर्ता इस मामले में हंगामा कर सकते है। इसलिए पुलिस शनिवार को सवेरे सात बजे ही सतर्क हो गई। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया। इसके बाद पुलिस ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed