फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five crore tank in Bhopa

पांच साल में भी पानी नहीं दे सकी पांच करोड़ की टंकी

Tue, 03 Mar 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Five crore tank in Bhopa
आड कबाड़ से घिरी भोपा में जल निगम द्वारा बनाई गई पानी की टंकी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पांच साल में भी पानी नहीं दे सकी पांच करोड़ की टंकी
विज्ञापन

भोपा। जल निगम द्वारा बनाई गई पानी की टंकी निर्माण के पांच वर्ष बाद भी चालू नहीं हो सकी। पांच करोड़ रुपये खर्च के बावजूद ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने शीघ्र टंकी का संचालन शुरू कराने की मांग की है। पाइप लाइन बिछाने के कारण गांव के रास्ते भी खोद दिए गए। ग्रामीण दो वर्ष से इस समस्या से जूझ रहे हैं।
कस्बा भोपा में 2016 में स्वच्छ पानी मुहैया कराने के उद्देश्य से जल निगम ने पानी की टंकी का निर्माण शुरू कराया था। इसी के साथ ही पूरे कस्बे में पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाईन भी बिछा दी गई थी जो गली मोहल्ले सहित लोगों के मकान तक है। पाइप लाइन बिछाते समय रास्तों को खोद दिया गया था। जिससे ग्रामीणों को अब तक भारी दिक्कत उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो पानी की टंकी चालू हुई और न ही खोदे गए रास्ते सही कराए गए। जल निगम द्वारा लगभग पांच करोड़ की लागत से तैयार टंकी का ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिला। ग्रामीण उसके ऊपर गोबर के उपले बना रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान के पति इजहार अहमद ने बताया कि कई बार जल निगम के अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया। हाल ही में इसकी शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई है लेकिन इसके बाद भी टंकी को चालू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता का कहना है कि जिस ठेकेदार से निर्माण कार्य कराया गया है उससे वार्ता कर जल्दी ही काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य पाइप लाइन बिछाई जानी बाकी है। अन्य सब कार्य एकदम ठीक है। संभावना है कि जून माह तक इसको चालू कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने जल निगम से मांग की है कि गांव में पेयजल सप्लाई शीघ्र शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed