फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five coronas found infected, including captive of Kaval jail

कवाल जेल के बंदी सहित पांच कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 31 Mar 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Five coronas found infected, including captive of Kaval jail
कवाल जेल के बंदी सहित पांच कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कवाल जेल में बंद एक बंदी सहित पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग इन सभी की केस हिस्ट्री की जांच कर रहा है। 11 मरीज ठीक होने पर भी जिले में मरीजों की संख्या 149 है।
सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आई। रैपिड एंटीजन जांच कराए जाने पर पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें कवाल जेल में बंद एक बंदी भी शामिल है। इसके अलावा बिरालसी में एक, प्रेमपुरी में एक और द्वारिकापुरी में दो मरीज मिले है। द्वारिकापुरी में दोनों मरीज अन्य मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। बाकी की केस हिस्ट्री की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अधिकांश मरीजों को कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे है, जांच के उपरांत वो पॉजिटिव आ रहे है। बुधवार को 11 मरीज ठीक हुए। इसके बावजूद भी मरीजों की संख्या 149 है, जिनका उपचार चल रहा है। जनपद में अभी तक 8874 मरीज मिल चुके है, जिनमें से 8611 ठीक हो चुके हैं, जबकि कोरोना से 112 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed