{"_id":"60256e5b8ebc3ee9771a77d2","slug":"five-arrested-including-top-ten-crooks-muzaffarnagar-news-mrt524885162","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप टेन बदमाश सहित पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉप टेन बदमाश सहित पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉप टेन बदमाश सहित पांच गिरफ्तार
बुढ़ाना। पुलिस ने टॉप टेन आरोपी सहित विभिन्न अपराधों में शामिल रहे पांच आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा व कारतूस आदि बरामद किया।
पुलिस ने बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर नहर पुलिया के पास से गांव रसूलपुर दभेड़ी निवासी शमशाद उर्फ काला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शमशाद कोतवाली के टॉप टेन बदमाशों में से एक है। दूसरी घटना में पुलिस ने गांव रसूलपुर दभेड़ी निवासी आरोपी शकील को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि एक मुकदमे में वांछित चल रहे गांव जौला निवासी सलीम को उसके घर से गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गांव दुर्गनपुर निवासी वारंटी रामदास को उसके मकान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान से भी न्यायालय के आदेश पर एक वारंटी गय्यूर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया।