{"_id":"6567852942e24444020ddc7c","slug":"five-arrested-for-supplying-meat-after-slaughtering-cows-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-12249-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गोकशी कर मांस सप्लाई करने वाले पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गोकशी कर मांस सप्लाई करने वाले पांच गिरफ्तार
Thu, 30 Nov 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
गोकशी के मामले में फरार पाँच आरोपियों को तितावी पुलिस ने पकड़ा
- चरथावल के गांव चौकड़ा में की गई थी गोकशी, घर में रखा मिला था मांस
संवाद न्यूज एजेंसी
तितावी। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के खेड़ी दूधाधारी वाले मार्ग पर बाग से गोकशी के मामले में फरार पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों ने चरथावल के गांव चौकड़ा में कई दिन पहले गोकशी कर मांस को तितावी के गांव बुड़ीना खुर्द में सप्लाई किया था।
पुलिस के अनुसार, बुड़ीना खुर्द निवासी अहसान के घर 18 नवंबर को तितावी पुलिस ने छापेमारी की थी। मुखबिर ने बताया कि अहसान के घर में गोमांस रखा है तब पुलिस ने गांव के चौकीदार के ऋषिपाल के साथ कार्रवाई की थी। इस दौरान पुलिस को घर पर कोई नहीं मिला था लेकिन घर में लगभग 200 किलो मांस रखा मिला था। जो देखने में गोमांस प्रतीत हो रहा था। पशु चिकित्सालय बघरा से डाॅक्टर सुधि श्रीवास्तव को बुलाया गया तो उन्होंने मांस के नमूने लिए थे। बाकी मांस को जमीन में दबा दिया था।
इस मामले में पुलिस ने अहसान व दो तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में प्रकाश में आने पर स्थानीय पुलिस ने चरथावल के गांव चौकड़ा निवासी सगीर व उसके दो बेटों परवेज व इसफाक तथा देवबंद के गांव अंबहेटा शेख निवासी ताजिम, नावला मंसूरपुर निवासी शहजाद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चरथावल के गांव चौकड़ा में गोकशी कर मांस को यहां सप्लाई किया था। थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
-
चरथावल के गांव चौकड़ा में कई दिन पहले गोकशी कर मांस को तितावी के बुड़ीना खुर्द में आयोजित एक समारोह में सप्लाई किया गया था। मांस बरामदगी का मामला तितावी में दर्ज था। मांस सप्लाई करने वाले पांच आरोपियों को तितावी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया है - सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी।