फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five accused including former MLA appeared in court

शहीद चौक सभा में भड़काऊ भाषण देने का मामला

Wed, 20 Oct 2021 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Five accused including former MLA appeared in court
मुजफ्फरनगर। आठ साल पहले वर्ष 2013 में शहीद चौक खालापार में भड़काऊ भाषण देने के मामले में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने पूर्व सांसदों और विधायको समेत सभी दस लोगों पर आरोप तय करने के लिए 28 अक्तूबर की तारीख लगाई है। मंगलवार को दस में से पांच आरोपी कोर्ट में पेश हुए, जबकि पांच आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में 27 अगस्त को कवाल कांड को लेकर 31 अगस्त को मुस्लिमों ने खालापार के शहीद चौक बड़ी सभा की थी। जिसमें भड़काऊ भाषण देने मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मुकदमा एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रहा है। मंगलवार को तारीख थी। कोर्ट में दस में से पांच आरोपी पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद, एडवोकेट असद जमा, सुल्तान मुशीर, मुशर्रफ कुरैशी, एहसान कुरैशी में पेश हुए। पूर्व बसपा सांसद कादिर राना, पूर्व कांग्रेस सांसद सईदुज्जमां, चरथावल के पूर्व विधायक नूर सलीम राना, सलमान सईद, नौशाद कुरैशी कोर्ट में पेश नहीं हुए, उनकी ओर से उनके अधिवक्ताओं द्वारा हाजिरी माफी के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि शहीद चौक खालापार में हुई पंचायत में भड़काऊ भाषण देने के मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय की अदालत एमपी, एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही है। जिसमें मंगलवार को तारीख थी। आरोप निर्धारण के लिए 28 अक्तूबर की तारीख लगाई है। सभी दस आरोपियों को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed