फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five accused in shooting incident arrested in encounter; one injured.

Muzaffarnagar News: फायरिंग के पांच आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल

Wed, 14 Oct 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Five accused in shooting incident arrested in encounter; one injured.
भोपा। भोकरहेड़ी में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार और घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी में शुक्रवार रात किसान संजीव के मकान पर कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। किसान ने इस मामले में पांच नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भोपा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीमें बनाई गई थीं। सीओ भोपा राधा रमण सिंह ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस ने जौली नहर पुल के पास नहर पटरी से आर्यन उर्फ सावन को मुठभेड़ के बाद घायल कर गिरफ्तार किया। चार अन्य आरोपियों को तलाशी अभियान के दौरान पकड़ा गया। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

n आरोपियों की पहचान और बरामदगी : आरोपियों की पहचान आर्यन उर्फ सावन (खेड़ा जट, मंगलौर, हरिद्वार), बादल कुमार (भोकरहेड़ी), निखिल उर्फ फाटा (भोकरहेड़ी), हार्दिक (भोकरहेड़ी) और आशीष कुमार (रामूपुर, देवबंद, सहारनपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक मस्कट, दो तमंचे और विभिन्न बोर के 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। खोका कारतूस भी मिले हैं। घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed