फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   First village organization formed in Gyanamajra

ज्ञानामाजरा में लॉक के पहले ग्राम संगठन का गठन

Sun, 06 Dec 2020 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
First village organization formed in Gyanamajra
ज्ञानामाजरा में आईसीआरपी शबाना का अभिनंदन करती ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाएं - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ज्ञानामाजरा में पहले ग्राम संगठन का गठन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ज्ञानामाजरा में नौ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़कर ग्राम संगठन का गठन किया गया। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जरूरतमंद महिलाओं के विभिन्न कार्यों में हुनर को देखकर शासन द्वारा ग्राम संगठन को आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।

विकास खंड क्षेत्र के गांव ज्ञानामाजरा में क्रियाशील स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ग्राम संगठन से जोड़ा गया है। नौ समूह को जोड़कर लक्ष्मी ग्राम संगठन बनाया गया। सर्वसम्मति से पिंकी देवी, मंजू, रश्मि वर्मा, रूपा देवी और सुदेशना को पदाधिकारी बनाया गया। प्रेरक पंकज राणा और प्रधान कंवरपाल सिंह ने बताया कि संगठन से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से सुदृढ़ होंगी। शासन से उन्हें कार्य मुताबिक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। एनआरएलएम की ओर से बिजनौर से भेजी गई सीनियर आईसीआरपी (इंटरनल कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन) शबाना आजमी को महिलाओं ने सम्मानित किया। उन्होंने संगठन की महिलाओं को सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि गांव में संगठन के बीच रहकर आईसीआरपी महिलाओं के मूल और व्यवहारिक ज्ञान को परखेंगी। उसी के मुताबिक उन्हें कार्य का दायित्व उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं पति के साथ भी अपने कार्य में दिलचस्पी लेकर स्वावलंबी बन सकती है। मिशन की ओर उन्हें माकूल प्रशिक्षण एवं सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। प्रेरक पंकज राणा, सुमन देवी, देवी उपाध्याय मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed