फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   First merit on September 4, admission in colleges will start from six

चार सितंबर को पहली मेरिट, छह से शुरू होंगे कॉलेजों में एडमिशन

Wed, 31 Aug 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
First merit on September 4, admission in colleges will start from six
डॉ. नरेश मलिक, प्राचार्य चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मां शाकंभरी देवी यूनिवर्सिटी सहारनपुर की स्नातक कक्षाओं की पहली मेरिट चार सितंबर को जारी होगी। मेरिट की प्रवेश प्रक्रिया छह से आठ सितंबर तक चलेगी। अभ्यर्थियों को मेरिट में आने की जानकारी विवि की ओर से अधिकृत एजेंसी के माध्यम से दी जाएगी। कॉलेजों में प्रवेश की तैयारियां शुरू हो गई है।
विज्ञापन

चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य एवं सहारनपुर विवि के प्रवेश समन्वयक डॉ. नरेश कुमार मलिक ने बताया कि यूजी कक्षाओं की दूसरी मेरिट 11 सितंबर को जारी होगी और इसके प्रवेश 12 से 14 सितंबर तक होंगे। तीसरी मेरिट 18 सितंबर को जारी होगी और एडमिशन 19 से 21 सितंबर तक किए जाएंगे। यूनिवर्सिटी की ओर से ओपन मेरिट जारी किए जाने की तिथि घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन

इस तरह डाउनलोड होगा ऑफर लेटर
जिन अभ्यर्थियों का नाम विवि की मेरिट में आएगा, उन्हें अधिकृत एजेंसी के माध्यम से मेसेज भेजा जाएगा। इसी मेसेज से अभ्यर्थी अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से विवि की वेबसाइट से ऑफर लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश के लिए ये बातें ध्यान रखें अभ्यर्थी
- ऑफर लेटर, रजिस्ट्रेशन फार्म, शैक्षिक, आरक्षण एवं अन्य मूल अभिलेख, प्रमाणित छाया प्रति और फोटो के माध्यम से निर्धारित समयावधि में प्रवेश ले सकते हैं।
- प्रथम वरीयता महाविद्यालय में अगर अभ्यर्थी प्रवेश नहीं लेता है तो इसके बाद ओपन मेरिट में सिर्फ सीट रिक्त होने पर ही एडमिशन मिलेगा।
- किसी भी मेरिट की समय सीमा समाप्त होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
- अभ्यर्थी की ओर से दी गई सूचना अगर गलत मिलती है तो प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
- आरक्षण का लाभ लेने के लिए प्रमाणपत्र जमा कराना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed