फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   First he was cheated, then he himself became Natwarlal

Muzaffarnagar News: पहले ठगा गया, फिर खुद बन गया नटवरलाल

Sat, 06 Sep 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
First he was cheated, then he himself became Natwarlal
अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थी से ठगी करने का आरोपी फोटो संवाद
मुजफ्फरनगर। बिजनौर के अभिषेक से अग्निवीर भर्ती में पास कराने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी करने वाला मेरठ का आरोपी सुमित पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जांच में सामने आया कि आरोपी से 13 साल पहले सेना में भर्ती कराने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी हुई थी। यहीं से वह खुद ठगी की राह पर चल पड़ा। अब तक छह अभ्यर्थियों को लाखों रुपये की चपत लगा चुका है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन में बताया कि सिविल लाइन पुलिस और आर्मी इंटेलीजेंस सेंटर कमांड मेरठ की टीम ने करीब सौ सीसीटीवी खंगाले। आरोपी के आवास क्षेत्र में जाकर लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद आरोपी को भर्ती स्थल के पास कंपनी बाग से गिरफ्तार किया है। सेना की वर्दी, फर्जी आईडी कार्ड, स्कूटी और मोबाइल बरामद हुआ। वह खुद को सेना में क्लर्क बताता था।
विज्ञापन

आरोपी मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के गांव कस्तला शमशेरनगर का रहने वाला है। उसके पिता रकम सिंह सेना में थे। जब वह दो साल का था, तब पिता की मौत हो गई थी। दसवीं पास सुमित बड़ा होने पर सेना में भर्ती होने पहुंचा, लेकिन प्रमाणपत्रों की गड़बड़ी के कारण असफल रहा। कुछ लोगों ने उससे भर्ती कराने के नाम पर चार लाख रुपये ठग लिए। यहीं से वह खुद ठग बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed