{"_id":"673b9f463b654bcec002e805","slug":"first-fog-then-clouds-temperature-dropped-by-48-degrees-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-134194-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पहले कोहरा, फिर छाए बादल, 4.8 डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पहले कोहरा, फिर छाए बादल, 4.8 डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। सोमवार को दिन के तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट आने से ठंड का अहसास हुआ। सुबह घना कोहरा छाया रहा, जबकि दिन में बादल छाए रहे। रात के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रविवार को दिन का तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि सोमवार को यह लुढ़ककर 22 डिग्री पर पहुंच गया। एकाएक तापमान में गिरावट से दिन में ठंड बढ़ गई। लोग गर्म कपड़ों और शॉल में लिपटे हुए नजर आए।
दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले करीब दो दिन घना कोहरा छाया रह सकता है। रविवार रात का न्यूनतम तापमान भी 13.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस साल सर्दी के मौसम का यह सबसे कम तापमान भी रहा। मॉस्क और चश्में का करें प्रयोग : जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डाॅ. योगेन्द्र त्रिखा का कहना है कि स्मॉग और कोहरे से सांस के रोगियों के सामने दिक्कत खड़ी होती है। वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण सांस की समस्या बढ़ती है। सांस के रोगी सुबह और शाम में घरों से कम बाहर न निकलें। यदि निकलें तो मास्क का प्रयोग करें। आंखों की जलन से बचने के लिए चश्में का प्रयोग करें।