फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Firing on youth outside banquet hall in Amba Vihar

बैंक्वेट हॉल के बाहर खड़े युवक पर फायरिंग

Thu, 08 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Firing on youth outside banquet hall in Amba Vihar
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला अंबा विहार स्थित बैंक्वेट हॉल के बाहर बुधवार देर रात बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। युवक द्वारा शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सूजडू के मोहल्ला कूंगर पट्टी निवासी फैज बुधवार रात मोहल्ला अंबा विहार स्थित एक बेंक्वेट हॉल में दावत खाने गया था। देर रात खाना खाने के बाद वह बेंक्वेट हॉल के बाहर स्थित एक दुकान पर खड़ा होकर कोल्ड ड्रिंक पीने लगा। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे, जिनमें मोहल्ला रहमतनगर निवासी अनस व गांव संधावली निवासी नियाज भी थे। तीनों युवकों ने कोल्ड ड्रिंक पी रहे फैज के साथ गाली-गलौज करते हुए उस पर फायरिंग कर दी। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। पीड़ित फैज की तहरीर पर पुलिस ने अनस व नियाज को नामजद करने के साथ ही एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed