फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Firing on BJP leader's son in Chapar

छपार में भाजपा नेता के बेटे पर फायरिंग

Fri, 26 Feb 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Firing on BJP leader's son in Chapar
छपार में भाजपा नेता के बेटे पर फायरिंग
विज्ञापन

छपार। गांव रेत्ता नंगला में खेत में पानी चला रहे भाजपा नेता के बेटे पर तीन लोगों ने रंजिश के चलते फायरिंग कर दी। युवक ने खेतों में घुसकर बमुश्किल जान बचाई। मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव रेत्ता नंगला निवासी ऋषिपाल उर्फ मुनि बरला भाजपा मंडल में महामंत्री पद पर है। भाजपा नेता ने तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व उसका बेटा गणेश खेत में पानी चलाने गया था। आरोप है कि गांव का ही पंकज, उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के थाना झबरेड़ा क्षेत्र के गांव टिकोला निवासी राजू व गांव सांपला सरसावा निवासी आशु के साथ खेत पर पहुंचा और जान से मारने की नीयत से गणेश पर तमंचे से फायरिंग कर दी। आरोपियों ने गणेश पर तीन फायर किए, जिस पर युवक ने खेत में भागकर बमुश्किल जान बचाई। युवक ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को तीनों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed