{"_id":"63db3590cb42812fca65c06e","slug":"firing-in-chadhat-brides-cousin-died-due-to-bullet-injury-muzaffarnagar-news-c-14-1-101092-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चढ़त में फायरिंग, गोली लगने से दुल्हन के मौसेरे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चढ़त में फायरिंग, गोली लगने से दुल्हन के मौसेरे भाई की मौत
विज्ञापन
खतौली गांव अंतवाड़ा में गोली लगने के बाद थाने पहुंचे ग्रामीण।
मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के करीमपुर से गांव अंतवाड़ा में आई थी बरात
चढ़त के दौरान डांस करने को लेकर बरात में शामिल युवकों में हुआ झगड़ा
मुख्य आरोपी फरार, ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव अंतवाड़ा में चढ़त के दौरान बराती युवकों में नाचने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दुल्हन के मौसेरे भाई सतीश (32) की मौत हो गई। बारातियों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा हैं। तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। मुख्य आरोपी अभी फरार है।
मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर निवासी समय सिंह के बेटे मनजीत की बरात बुधवार को खतौली के गांव अंतवाड़ा में आई थी। बरात में करीमपुर निवासी सतीश भी आया था। दोपहर में चढ़त के दौरान बराती युवकों में नाचने को लेकर विवाद हो गया। तब सतीश (32) युवकों को समझाने पहुंचा। आरोप है कि इसी बीच एक युवक ने फायरिंग कर दी गई। एक गोली सतीश के पेट में जा लगी। यह देखकर अन्य बरातियों ने गोली चलाने वाले युवक और उसके साथियों को पकड़ना चाहा तो वह फायरिंग कर भागने लगे। पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया गया।
मामले की सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम की गाड़ी का लोगों ने घेराव करने का प्रयास किया। इसी दौरान खतौली कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामला संभाला। तब ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों युवक पुलिस को सौंप दिए। मुख्य आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया। मेरठ एक निजी अस्पताल में डाक्टरों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मृतक के चाचा करीमपुर के प्रधान सुनील ने मुकदमा दर्ज कराया हैं।
बिचौलिया और दुल्हन का मौसेरा भाई था सतीश
मृतक सतीश शादी का बिचौलिया था। वह दुल्हन रिया का मौसेरा भाई भी था। उसी ने यह रिश्ता कराया था।
परिवार में अकेला कमाने वाला था युवक
बताया गया कि मृतक सतीश के पिता और भाई की मौत पहले ही हो चुकी हैं। वह परिवार में अकेला ही कमाने वाला था। खेती कर परिवार का पालन करता था। परिवार में उसकी पत्नी बोबी, पांच साल की बेटी सूर्या, ढाई साल की बेटी मिट्ठू और मां करेशना हैं।
हत्या के आरोप में दो आरोपी अनुज निवासी कुतुबपुर मीरापुर और शुभम निवासी भटौड़ा सिखेड़ा को पकड़ लिया गया है। उनका एक साथी अभी फरार हैं। बरात में नाचने को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद शादी की रस्म पूरी संपन्न हो गई हैं। - संजीव कुमार, कोतवाली प्रभारी