फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Firing in a Sujadoo, the young man's hand was fired

सुजड़ू में फायरिंग, युवक के हाथ को चीरकर निकली गोली

Tue, 09 Mar 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Firing in a Sujadoo, the young man's hand was fired
सुजड़ू में फायरिंग, युवक के हाथ को चीरकर निकली गोली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू में मकान खाली करने के लिए कहने पर किराएदार ने अपने साथियों को बुलाकर मकान मालिक व उसके बेटे से मारपीट कर दी। इसी दौरान किराएदार द्वारा बुलाए गए युवक द्वारा तमंचे से फायरिंग कर दी गई, जिसमें किराएदार युवक आमिर ही गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालसा पट्टी निवासी यूसुफ के मकान में काफी समय से आमिर बतौर किराएदार रहता है। यूसुफ के अनुसार आमिर आए दिन मकान में साथियों के साथ नशा करके हंगामा करता है, जिसके चलते रविवार को उसे मकान खाली करने के लिए कहा गया था। मकान खाली नहीं करने पर सोमवार शाम भी यूसुफ ने आमिर को मकान खाली करने के लिए कहा, जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि आमिर ने फोन कर अपने कुछ साथियों को मौके पर बुलाकर यूसुफ व उसके बेटे फराइम से मारपीट कर दी। इसी दौरान आमिर के साथी सलमान ने अंटी से तमंचा निकालकर मकान मालिक के बेटे फराइम पर तान दिया और उसे गोली मारने की धमकी देने लगा। यह देख किराएदार आमिर ने तमंचे की नाल पर हाथ रखकर सलमान को गोली न चलाने के लिए कहा, लेकिन सलमान ने फायर कर दिया, जिससे गोली आमिर के हाथ की हथेली को चीरते हुए निकल गई। गोली लगते ही आमिर लहूलुहान हो गया, जिससे हड़कंप मच गया। उसके साथी तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी किराएदार आमिर के साथ ही गोली चलाने वाले उसके साथी सलमान और मकान मालिक के बेटे फराइम को हिरासत में ले लिया है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि देर रात मकान मालिक यूसुफ ने किराएदार व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं। फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed