फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Firing during buffalo-budgie race, youth got shot

भैंसा-बुग्गी दौड़ के दौरान फायरिंग, युवक को लगी गोली

Sun, 26 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Firing during buffalo-budgie race, youth got shot
भैंसा-बुग्गी दौड़ के दौरान फायरिंग, युवक को लगी गोली
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-करनाल हाईवे पर बागपत के ग्रामीणों की ओर से आयोजित भैंसा-बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता में फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया, जिसे लेकर प्रतियोगिता के आयोजक बागपत के लिए लेकर रवाना हो गए। आनन-फानन में दौड़ भी खत्म कर दी गई। वहीं, घायल युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच की।

बागपत जनपद के कुछ ग्रामीणों ने रविवार सुबह भैंसा-बुग्गी दौड़ का आयोजन किया था। प्रतियोगिता में शामिल हो रहे भैंसा-बुग्गी प्रतियोगी जब बुढ़ाना क्षेत्र में गांव इटावा व नगवा के बीच पहुंचे, अचानक किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर बाइक सवार एक युवक ने फायरिंग कर दी, जो दूसरे पक्ष में शामिल एक युवक को कमर में जा धंसी। गोली लगते ही युवक लहूलुहान हो गया। वहीं, आनन-फानन में प्रतियोगिता में शामिल सभी ग्रामीण बागपत के लिए निकल गए। आयोजकों ने भी प्रतियोगिता खत्म कर दी। इसके बाद घायल युवक को भी बागपत जनपद की तरफ ले जाया गया। घायल युवक और फायरिंग करने वाले के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि, फायरिंग में घायल युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। सीओ विनय गौतम ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर घायल युवक व आयोजकों की तलाश की जा रही है। आयोजकों में बागपत जनपद के ग्रामीण शामिल थे, जिन्हें चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed