{"_id":"688a7276edf09c46bd01f17b","slug":"fired-in-the-air-blood-came-out-of-the-bottle-ward-boy-made-a-wound-on-the-shoulder-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-151115-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हवा में फायर, बोतल से निकला खून वार्ड बाॅय ने कंधे पर बना दिया घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हवा में फायर, बोतल से निकला खून वार्ड बाॅय ने कंधे पर बना दिया घाव
विज्ञापन
भोपा/मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में समझौता का दबाव काम नहीं आया तो जानलेवा हमले की झूठी पटकथा लिखी गई। जंगल में तमंचे से हवाई फायर किया। बोतल में लाया गया खून बिखेर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड बाॅय ने नकली घाव तैयार किया और डॉक्टर ने रिपोर्ट बना दी। संदिग्ध मामला लगने पर तीन डॉक्टरों के पैनल ने मेडिकल किया तो सच सामने आ गया। खुद को घायल बताने वाले आफताब और वार्ड बाॅय खालिद को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि छह जून को भोपा क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने पीड़िता के गांव के ही आरोपी मुजम्मिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फैसले का दबाव बनाया, लेकिन बात नहीं बनीं। 27 जुलाई को आरोपी मुजम्मिल का भाई अम्मार, आफताब एवं रिश्तेदार उस्मान भोपा सीएचसी पर पहुंचे और वार्ड बाॅय मोहम्मद खालिद से नकली घाव बनाने का सौदा 55 हजार रुपये में तय किया।
खालिद ने आफताब के कंधे के पास घाव बनाकर गोली का छर्रा लगाना दर्शा दिया। यही नहीं बोतल में कुछ खून देकर जंगल में दर्शाए गए घटनास्थल पर गिरवा दिया। आरोपियों ने हवाई फायर कर पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद अम्मार ने दुष्कर्म पीडि़ता के पति गुल सनव्वर, उसके भाई साबिर व एक अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई । यही नहीं पीड़िता के पक्ष से 50 हजार रुपये वसूल लिए और पांच लाख की रंगदारी भी मांगी। पुलिस ने जांच शुरू की तो खेल खुल गया।
विज्ञापन
पुलिस ने वार्ड बाॅय मोहम्मद खालिद और आफताब को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अदालत मेरठ में पेश किया है। जिस तमंचे से फायर किया गया। उसकी तलाश की जा रही है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर प्रणव तेवतिया ने बताया कि डॉक्टरी परीक्षण करने वाले डॉक्टर की जांच की जा रही है।