फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Firecrackers increased pollution, AQI was 241

पटाखों से बढ़ा प्रदूषण, 241 रहा एक्यूआई

Wed, 26 Oct 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers increased pollution, AQI was 241
रात्रि में दीपावली पर्व पर की गई आतिशबाजी के बाद सड़क पर पटाखों का फैला कचरा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
15 अक्तूबर के बाद से हवा की सेहत खराब
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह स्मॉग दिखाई दिया
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिले में हवा की सेहत लगातार खराब हो रही है। आतिशबाजी भी प्रदूषण बढ़ा रहे हैं। मंगलवार को एक्यूआई 241 रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार की सुबह स्मॉग दिखाई दिया।
हवा की गुणवत्ता 15 अक्तूबर से खराब चल रही है। 14 अक्तूबर को एक्यूआई 169 रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन इसके बाद 15 अक्तूबर को 228 रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद से हवा की गुणवत्ता लगाकर खराब चल रही है। 17 अक्तूबर को एक्यूआई 314 तक पहुंच गया था। दीपावली पर पटाखों के शोर-शराबे के बीच एक बार फिर सांस लेने लायक नहीं रह गई है। मंगलवार को औसत एक्यूआई 241 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

किस दिन कितना रहा एक्यूआई
तिथि प्रदूषण
24 अक्तूबर 215
25 अक्तूबर 241
सांस के रोगियों की बढ़ी परेशानी
हवा की गुणवत्ता खराब होने से सांस के रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह और शाम की हवा सांस लेने लायक नहीं है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि प्रदूषित हवा सांस के रोगियों के लिए नुकसान देने वाली है। ऐसे में सुबह और शाम की सैर से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क और चश्मे का प्रयोग करें
प्रदूषित हवा से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें। इसके अलावा आंखों के बचाव के लिए चश्मा पहनें। आंखों में जलन की शिकायत होने पर डॉक्टरों से परामर्श जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed