फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire rained from the sky, life became miserable

आसमान से बरसी आग, जनजीवन हुआ बेहाल

Sun, 05 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky, life became miserable
गर्म हवाओं से बचाने के बच्चें को तौलिया से ढककर ले जाती महिला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। लगातार बढ़ती गर्मी के चलते दिन में ऐसा मौसम रहा जैसे आसमान से आग बरस रही हो। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक आम आदमी का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

जिला एक बार फिर से भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। एक जून से तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। एक जून को जहां 40.5 डिग्री सेल्सियस पर था, दो जून को यह 40.7 डिग्री पर पहुंच गया। तीन जून को 41.2 और चार जून को सीधे 42 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान के 42 डिग्री पर जाने से दिन में ऐसा लगा जैसे आग बरस रही हो। दिन में 12 से पांच बजे तक सड़क पर निकलना मुश्किल रहा। लोग मजबूरी में ही घरों से बाहर निकले। अत्यधिक गर्मी के कारण कई जगह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में सुबह और शाम को ही भीड़ रही। अधिक गर्मी के कारण दिन में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। रोडवेज बसों में दोपहर में बहुत कम यात्री दिखाई दिए।

गर्मी में छाता लेकर गंतव्य को जाती युवती।

गर्मी में छाता लेकर गंतव्य को जाती युवती।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed