फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire in Khatauli's Mohalla Kanshi Ram

मकान में खड़ी स्कूटी सहित अन्य सामान जला

Wed, 17 Mar 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fire in Khatauli's Mohalla Kanshi Ram
खतौली के मोहल्ला काशीराम में चिकित्सक के मकान में लगी आग के बाद दरवाजा खोलते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मकान में खड़ी स्कूटी सहित अन्य सामान जला
विज्ञापन

खतौली। घंटाघर के निकट स्थित मोहल्ला कांशीराम में एक मकान से धुआं निकलने के साथ ही आग की लपटों को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़ कर आग पर काबू कराया। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।

कांशीराम मोहल्ले में डॉ. मुकेेश कुमार सिंघल का मकान है। मकान का दरवाजा बंद था। मंगलवार सायंकाल मकान के अंदर से धुआं आता देख आसपास के लोगों ने मकान के दरवाजे पर जाकर देखा तो अंदर आग लगी देखकर शोर मचाया। कुछ ही देर में वहां पर मोहल्लेवासियों की भीड़ जमा हो गई। सभासद अनुज सहरावत ने मकान में आग लगने की सूचना पुलिस को दी। आग लगने की सूचना पर नगर चौकी प्रभारी सिपाहियों को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोहल्लेवासियों की मदद से गेट को खुलवाया। इसी बीच डॉ. मुकेश कुमार सिंघल भी पहुंच गए। वह आग लगी देख परेशान हो गए। मकान के दूसरे रास्ते से परिजन भी बाहर आ गए। मोहल्लेवासियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक आग की चपेट में आने से स्कूटी समेत अन्य सामान जल गया था। गनीमत यह रही कि वही पर खड़ी एलपीजी गैस की वैन में आग नहीं लगी। यदि वैन में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed