फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire in jewelery shop due to short circuit

ज्वेलरी की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग

Fri, 21 Jan 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fire in jewelery shop due to short circuit
नई मंडी में बिंदल ज्वेलर्स में लगी आग के बारे में जानकारी देते दुकानदार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ज्वेलरी की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की बिंदल ज्वेलरी फैशन दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हालांकि आग से कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इस दौरान मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
बिंदल गारमेंट्स के मालिकों ने अपने ही शोरूम के बाहरी हिस्से में बिंदल ज्वेलरी फैशन के नाम से आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान खोल रखी है। दुकान की देेखरेख अजय कुमार करते हैं। बृहस्पतिवार शाम लगभग सवा चार बजे अजय कुमार दुकान पर बैठे थे। इस दौरान कोई भी ग्राहक दुकान पर नहीं था। अचानक दुकान के अंदरूनी हिस्से में इनवर्टर के केबिन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। यह देखकर अजय कुमार घबरा गए। वह शोर मचाते हुए बाहर निकल आए। दुकान के अंदर से धुआं व आग की लपटें देखकर आसपास के दुकानदार भी एकत्र हो गए। दूसरे हिस्से में मौजूद दुकान मालिक नवीन बिंदल व अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचना देते हुए खुद भी दुकान के बाहर रखे उपकरण से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन

कुछ ही देर में दमकल विभाग की दो गाड़ियों के साथ कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी। नई मंडी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ ही क्षणों में आग को काबू कर लिया गया। सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व व्यापारी नेता संजय मित्तल भी मौके पर पहुंचे। सीएफओ कुमार रमाशंकर तिवारी ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। कोई ज्यादा नुकसान भी नहीं हुआ है। शोरूम मालिक नवीन बिंदल ने बताया कि अभी नुकसान का आकलन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed