UP: गोदाम में लगी भीषण आग, धुएं से घुटा लोगों का दम, फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरी कॉलोनी में विषैला धुआं फैल गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विस्तार
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कच्ची सड़क पर हुसैनया कॉलोनी में स्थित वेस्ट प्लास्टिक के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। विषैला धुआं निकलने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
मल्लूपुरा निवासी राशिद के गोदाम में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे क्षेत्र में धुआं फैला तो लोगों को पता चला। इसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को जानकारी दी। वहीं, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने जानसठ और खतौली से टैंकर मंगाए और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान काफी देर में आग पर काबू पाया गया। लेकिन विषैला धुआं निकलने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें: UP: रहस्य बनी CDA अफसर की मौत, आखिर पैदल इतनी दूर कैसे पहुंचे अमित, नहीं खुल रहा राज, इस हाल में मिली थी लाश
एसएसपी अभिषेक सिंह व पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली और बचाव कार्य शुरू कराया।