फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire broke out in eight places including clothes warehouse and shop

Muzaffarnagar News: कपड़े के गोदाम, दुकान सहित आठ स्थानों पर लगी आग

Sat, 02 Nov 2024 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 02 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in eight places including clothes warehouse and shop
शहर के प्रतिष्ठान में दिवाली की रात लगी आग : वीडियो ग्रेब
मुजफ्फरनगर। दिवाली की रात में कपड़े के गोदाम व हैंडलूम की दुकान सहित आठ स्थानों पर पटाखों व शार्ट सर्किट से आग लगी। गोदाम व दुकान में एक करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ हैं। अन्य तीन स्थानों पर कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग टीम ने आग पर काबू पाया। गोदाम में चार घंटे में आग बुझाई जा सकी थी। एफएसओ आरके यादव व सिपाही अंकित आग की लपटों में मामूली तौर पर झुलसे हैं।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रुड़की रोड पर शुभम कुमार का जगदंबा ट्रेडर्स के नाम से लोअर बनाने के कपड़े का गोदाम है। रात में लगभग दो बजे बंद गोदाम में इनवर्टर में हुए शार्ट सर्किट से कपड़े के बंडल में आग लग गई। राहगीरों ने गोदाम से निकल रहे धुएं को देखकर अग्निशमन विभाग को सूचना दी तो विभागीय टीम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गोदाम बंद था। गोदाम में लोहे का एक बड़ा व बराबर में छोटा गेट लगा था। आग बुझाने के लिए अग्निशमन टीम ने किसी तरह छोटे गेट को तोड़ा। बाद में कटर से अंदर का कुंडा काटा गया। जेसीबी की मदद से बड़े गेट को तोड़ा गया। अंदर गोदाम में भयंकर आग लगी थी। छत के लिंटर का प्लास्टर का कुछ हिस्सा टूट कर गिरा था। टीम ने पानी के दो टैंकरों से आग बुझाने शुरू की। बिंदल व जीनस पेपर मिल से दो टैंकर मंगाए गए। दो बजे लगी आग सुबह छह बजे बुझाई जा सकी। आग बुझाने के लिए टैंकरों में भोपा रोड स्थित मॉल व अन्य स्थानों से पानी लिया गया। लगभग दस टैंकर पानी डालकर आग को बुझाया जा सका। गोदाम मालिक शुभम कुमार ने एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नई मंडी कोतवाली के कूकड़ा रोड पर पीएनबी के पास कृष्णापुरी निवासी मधुसूदन ने हैंडलूम की दुकान खोली है। देर रात दुकान में आग लग गई। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग टीम पहुंची। टीम ने बंद दुकान के ताले तोड़ कर शटर खोला और आग को बुझाया। विभागीय टीम ने बताया कि इनवर्टर की बैटरी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। कुछ ही देर में आग को बुझा लिया। दुकान मालिक ने सात लाख का नुकसान होना बताया है।
- दुकान में आतिशबाजी की चिंगारी से लगी आग

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र की गऊशाला रोड पर सुशील कुमार की देशी दवाई की दुकान है। शुक्रवार शाम सड़क पर एक बच्चे ने आतिशबाजी की। जिसकी चिंगारी दुकान में रखी दवाइयों में जा गिरी। इससे दुकान में आग लग गई। आग लगने से कई लाख की दवाइयां जल गईं। दुकान मालिक का कहना है कि उन्होंने अभी नुकसान का आंकलन नहीं किया है। इसके अलावा दिवाली की रात में आतिशबाजी के कारण नई मंडी कोतवाली के गांव मुस्तफाबाद व बुढ़ाना मोड़ पर कबाड़ में आग लगी थी।
- इन्होंने कहा
एफएसओ आरके यादव ने बताया कि गोदाम व हैंडलूम की दुकान के अलावा एटूजेड रोड पर ग्रीन हाउस सोसाइटी में विवेक कुमार के फ्लैट की बालकनी में रखे इनवर्टर की बैटरी में आग लगी थी। वहां गैस का सिलेंडर भी रखा था। सूचना मिलने पर टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।
उन्होंने बताया कि गांधी काॅलोनी निवासी साहिल ने भी गांधी काॅलोनी में एक घर में आग लगने की सूचना दी थी। जिसे खुद ही बुझा लिया गया था। गांधी काॅलोनी में ही एक खाली प्लाट में कूड़े के ढेर में भी लगी आग को अग्निशमन विभाग टीम ने बुझाया था। यह दोनों आग पटाखे से लगी थी।

- पूरी रात दौड़ती रही अग्निशमन विभाग की टीम
सीएफओ अनुराग कुमार ने बताया कि दिवाली की रात में आठ स्थानों पर आग लगी थी। जिसे बुझाने के लिए विभागीय टीम पूरी रात इधर से उधर दौड़ती रही। कपड़े के गोदाम व दुकान में ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed