फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire broke out at Vinayak Industries, which extracts oil from old tyres.

Muzaffarnagar News: पुराने टायर से तेल निकालने वाली विनायक इंडस्ट्रीज में लगी आग

Fri, 17 Apr 2026 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out at Vinayak Industries, which extracts oil from old tyres.
सिखेड़ा।  गांव निराना की फैक्टरी में लगी आग। स्रोतः स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ/सिखेड़ा पुराने टायर से तेल निकालने वाली जानसठ रोड स्थित विनायक इंडस्ट्रीज में शाम के समय आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने तीन गाड़ियों के साथ पहुंच कर आग पर काबू पाया। देर शाम फैक्टरी के बाॅयलर में आग लग गई। यह देखते ही कर्मचारियों ने शोर मचाते हुए संचालकों को बताया। सूचना देने पर दमकल विभाग की टीम व एसपी सिटी अमृत जैन मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की टीम ने फोम केमिकल डालकर आग को बुझाया। एफएफओ आरके यादव ने बताया कि आग को डेढ़ घंटे की मेहनत कर बुझाया लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।

---पूर्व में भी हो चुकी मौत

विनायक इंडस्ट्रीज की बराबर में टायर फैक्टरी में आग लगने के कारण चार मजदूरों की मौत हो चुकी है। हालांकि हादसों के कारण वह फैक्टरी बंद हो गई थी। आज यह घटना विनायक इंडस्ट्रीज में घटी। जिसमें बड़ा हादसा होने से टल गया। यह टायर फैक्टरी जानसठ रोड निराना के पास स्थित है। जो वेस्ट टायरों को गला कर तेल निकालती है। जिससे खतरनाक प्रदूषण फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed