{"_id":"5fb80b218ebc3e9b9a4fba79","slug":"fir-will-be-filed-on-incident-muzaffarnagar-news-mrt511881744","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली पर दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली पर दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटतौली पर दर्ज होगी एफआईआर
मुजफ्फरनगर। गन्ना किसानों को क्रय केंद्रों पर कोई परेशानी न हो, इसे लेकर जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने चेतावनी दी कि कहीं भी घटतौली मिली तो एफआईआर होगी।
डीसीओ डॉ आरडी द्विवेदी ने बताया कि जनपद की चीनी मिलों के तौल केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि तौल केंद्रों पर किसानों के हित में नियमों का पालन हो। तौल केंद्रों पर मानक बांट, दंड तुला, पीने का पानी सहित अन्य व्यवस्थायें उपलब्ध रहें, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।
उन्होंने मंसूरपुर मिल के क्रय केंद्र आदमपुर और खतौली मिल के क्रय केंद्र शिकारपुर का औचक निरीक्षण किया गया। जांच में खतौली के तौल केंद्र पर मानक बांट उपलब्ध नहीं मिला, जिसको लेकर संबंधित तौल बाबू सहित चीनी मिल प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई। और उसकी प्रविष्टि निरीक्षण रिपोर्ट में दर्ज की गई। डीसीओ ने बताया कि तौल केंद्रों पर घटतौली न हो, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही सभी चीनी मिलों के प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि तौल केंद्र पर घटतौली मिली तो संबंधित के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।