{"_id":"6a3ae67cab5602f21a0af610","slug":"fir-registered-against-doctor-for-alleged-negligence-during-surgery-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-174291-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ऑपरेशन में लापरवाही बरतने के आरोप में डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ऑपरेशन में लापरवाही बरतने के आरोप में डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दूरबीन से बच्चेदानी का आपरेशन करना तय करने के बाद खुला आपरेशन कर दिया गया। महिला की हालत बिगड़ गई। उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। लापरवाही बरतने पर डॉक्टर आशीष वशिष्ठ केे खिलाफ नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना भोपा के गांव कादीपुर निवासी बेबी का बच्चेदानी का ऑपरेशन होना था। 13 मार्च को वह अपने बेटे व पुत्रवधु के साथ जानसठ रोड स्थित वशिष्ठ हॉस्पिटल पर पहुंची थी। डाॅ. आशीष वशिष्ठ से ऑपरेशन के बारे में बात की थी। डॉक्टर ने महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया था। 14 मार्च की सुबह दूरबीन विधि से ऑपरेशन करने की बातचीत हुई। आरोप रहा कि डॉक्टर ने मरीज का वजन ज्यादा होना बताया और कहा कि ऑपरेशन दूरबीन विधि से नही हो पाया, जिस कारण खुला ऑपरेशन (पेट काटकर) करना पड़ा हैं।
उधर ऑपरेशन होने के बाद महिला को सांस लेने में परेशानी हो गई। कई बार डाॅक्टर से शिकायत करने पर भी सही उपचार नही दिया। इस कारण महिला को मेरठ निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां रात में उपचार के दौरान मौत हो गई।