फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   financier shot dead in Morna

मोरना में फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या

Thu, 07 Jul 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
financier shot dead in Morna
मुजफ्फरनगर में फाइनेंसर की हत्या के बाद भोपा सीएचसी पर जांच करते एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- बुधवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंजाम दी वारदात
विज्ञापन

- छछरौली का रहने वाला था फाइनेंसर, मोरना में परिवार से अलग रहता था
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोपा थाना क्षेत्र के मोरना में बुधवार की रात मेडिकल स्टोर पर खड़े फाइनेंसर प्रवीण कुमार (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मूल रूप से छछरौली गांव निवासी प्रवीण कुमार (42) मोरना कस्बे में किराए पर परिवार से अलग अकेला रहता था। मोरना में ही वह फाइनेंस का काम भी करता था। बुधवार रात वह जानसठ रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और स्टोर पर खड़े प्रवीण की कमर में सटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर बाइक से ही फरार हो गए। वारदात के बाद बाजार में भगदड़ मच गई और दुकानें बंद हो गई। भतीजा रवित आसपास के लोगों की मदद से घायल प्रवीण को लेकर भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ भोपा गिरिजा सिंह जांच के लिए मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी देहात का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-----------------------
जमीन बेचकर रह रहा था किराए पर
प्रवीण कुमार छछरौली में अपने हिस्से की जमीन बेचकर मोरना में किराए पर रह रहा था। परिवार में तीन बेटियां हैं। पत्नी से भी उसका मनमुटाव चला आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed