फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Financial assistance given to daughters, also taken up the responsibility of studies

अनुज हत्याकांड : पीड़ित परिवार के जख्मों पर मरहम लगाने की कवायद

Tue, 22 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Financial assistance given to daughters, also taken up the responsibility of studies
मोरना में पीड़ित परिजनों को हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारी ग्यारह हजार रूपये की धनराशि प्रदान ? - फोटो : KHATAULI
बेटियों को दी गई आर्थिक मदद, पढ़ाई का जिम्मा भी उठाया
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। कस्बा निवासी दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या के बाद उनके परिवार के समक्ष आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। परिवार में बची अनुज की पत्नी अंजीता के समक्ष दो युवा बेटियों कशिश व रिया की परवरिश की बड़ी जिम्मेदारी आ खड़ी हुई है। इसे देखते हुए सोमवार को क्षेत्र के समाजसेवी व भाजपा नेता आगे आए और दवा विक्रेता की दोनों बेटियों की जिम्मेदारी उठाने की घोषणा करने के साथ ही उन्हें आर्थिक मदद भी प्रदान की।
सोमवार को इस क्रम में भाजपा के युवा नेता अमित राठी ने अनुज कर्णवाल की दोनों बेटियों कशिश व रिया को नकद एक लाख रुपये की मदद की। वहीं, कस्बा निवासी समाजसेवी आदेश चौधरी ने दोनों बेटियों की शिक्षा सुचारु रूप से चलाने के लिए हर माह दस हजार रुपये दिए जाने का आश्वासन दिया। इनके अलावा, भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर व अन्य कार्यकर्ताओं ने भी दवा विक्रेता की पत्नी अंजीता को 11 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। इसके साथ ही हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भी अंजीता को 11 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। संरक्षक मनीष चौधरी ने हर कदम पर परिवार का साथ देने की भी बात कही।
विज्ञापन

मिलकर लड़ेंगे परिवार की लड़ाई
मोरना। दवा विक्रेता की हत्या के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे शुकतीर्थ भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी अजय कृष्ण शास्त्री महाराज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के लिए न्याय की लड़ाई सभी को मिलकर लड़नी होगी। इस समय पीड़ित परिवार बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है, जिनके साथ खड़ा होना सबका सामाजिक दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान के कुंडे-सांकल बदलवाए
मोरना। दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या से उनका परिवार इतना खौफजदा है कि सोमवार को उन्होंने अपने पूरे घर के पुराने हो चुके कुंडे-सांकल बदलवा दिए। पुराने सामान की जगह सोमवार को बढ़ई को बुलाकर पूरे घर के सभी दरवाजों की मजबूती के लिए कुंडे, चिटकनी, सांकल आदि नए लगवाते हुए परिवार की सुरक्षा मजबूत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed