फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Financial assistance extended to the families of deceased Noora

मृत नूरा के परिजनों को आर्थिक मदद दी

Wed, 01 Jan 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Financial assistance extended to the families of deceased Noora
मृत नूरा के परिजनों को आर्थिक मदद दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मृतक नूर मोहम्मद उर्फ नूरा के परिजनों को जमीयत उलमा ए हिंद की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई।
जमीयत-उलमा ए हिंद का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नजर मोहम्मद व जिलाध्यक्ष मौलाना क़ासिम क़ासमी के नेतृत्व में नूर मोहम्मद उर्फ नूरा के खालापार स्थित आवास पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने नूरा के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उपद्रव में फंसे बेकसूरों की मदद के लिए जमीयत उलमा ए हिंद पूरी तरह से तैयार है। प्रतिनिधिमंडल में मौलाना नजर मोहम्मद क़ासमी, हाजी शाहिद त्यागी, मौलाना मुकर्रम अली, मौलाना ताहिर क़ासमी, इकराम कस्सार, सलीम मलिक, मौलाना जुबेर रहमानी, हाफिज शेरदीन, हाफिज तहसीन, आसिफ क़ुरैशी, हाजी मुरसलीन, प्रधान जरीफ़ क़ुरैशी और हाजी शमीम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed