फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Financial assistance and job to the student's family

छात्र के परिवार को मिले आर्थिक सहायता और नौकरी

Tue, 23 Aug 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Financial assistance and job to the student's family
छात्र के परिवार को मिले आर्थिक सहायता और नौकरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राजस्थान के जालोर में छात्र की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में भाजपा अनुसूचित मोर्चा और सफाई कर्मचारी संघ नगर पालिका परिषद ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार को मुआवजा और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा और सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र को घड़े से पानी पीने पर ही अध्यापक ने इतनी बेरहमी से पिटाई से पीटा कि उसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। राजस्थान सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। आरोपी शिक्षक पर कठोर कार्रवाई करते हुए उसका मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर निर्णय लिया जाए। पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। पीड़ित परिवार को वन क्लास नौकरी दी जाए और उन्हें जान माल की सुरक्षा प्रदान कराई जाए। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ से मनोज सौदाई एडवोकेट, महक सिंह वाल्मीकि, संजय भारती, दीपक पार्चा, सुधीर बेनीवाल, प्रवीण मचल, अजित शेरयार, अश्वनी लौहट, विक्की टांक, सोमपाल, देवी प्रसाद, भूषण, गौरव कुमार, प्रेम शेरयार, राजेश ठेकेदार, राजू वैद, अजीत चड्ढा, संदीप, राज कुमार, पाल्ला राम, शीलू बेनिवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed