फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fill the pits before the arrival of the Kanwariyas, make arrangements

कांवड़ियों के आने से पहले भरे लें गड्ढे, दुरुस्त करें व्यवस्था

Thu, 30 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fill the pits before the arrival of the Kanwariyas, make arrangements
जिला पंचायत सभागार में कांवड़ यात्रा संबधी बैठक लेते डीएम, एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले व्यवस्था दुरुस्त कर लें। कांवड़ मार्ग को गड्ढा मुक्त करें। मेरठ रोड पर सीवर लाइन का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए। बिना अनुमति के कांवड़ सेवा शिविर नहीं लगेगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में कांवड़ की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक हुई। डीएम ने पालिका और जिला पंचायत के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के मार्गों पर साफ-सफाई, जर्जर तारों एवं ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने जल निगम के अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा के मार्ग पर सीवर लाइन का कार्य जल्द से जल्द पूरा करें। कांवड़ियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। लोक निर्माण विभग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिना अनुमति नहीं लगेगा शिविर
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि बिना अनुमति से शिविर नही लगाया जाएगा, जहां जिसकी अनुमति होगी, उसी स्थान पर शिविर लगाए जाएंगे। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शिविर संचालकों द्वारा कांवड़ियों की मदद के लिए लगाये गये शिविर सभी मानक एवं शर्तें पूर्ण करें, यदि कोई कमियां है तो उन्हें चिन्हित करें और पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ मार्गों की निगरानी शुरू करे पुलिस
एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस अधिकारी अपने आवंटित क्षेत्र का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके रास्ते में कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। साफ-सफाई एवं स्वच्छता का भी निरीक्षण कर लें।
अधिकारियों को देना होगा प्रमाण पत्र
जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लगाए गए अधिकारी अपने-अपने कार्य को पूर्ण कर अगली बैठक में कार्य पूर्ण होने का प्रमाण पत्र देंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी अधिकारी की शिथिलता बरदाश्त नही की जाएगी।
कांवड़ यात्रा को खतौली में जुटे चार जिलों के अधिकारी
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को सकुल संपन्न कराने के लिए खतौली में चार जिलों के अधिकारियों की बैठक हुई। कांवड़ मार्ग, यातायात व्यवस्था, कांवड़ शिविर को लेकर चर्चा की गई।
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि खतौली में शामली के एडीएम संतोष कुमार, दो एसडीएम, मेरठ के एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, एसपी देहात मेरठ, एसपी ट्रैफिक के अलावा बागपत के बड़ौत एसडीएम समन्वय बैठक में शामिल हुए। चारों जिलों के अधिकारियाें ने अपने-अपने जिलों से गुजरने वाले कांवड़ मार्ग पर चर्चा की। एक-दूसरे से समन्वय और बॉर्डर पर निगरानी रखने और व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने को लेकर अपनी-अपनी योजना प्रस्तुत की। कांवड़ यात्रा मुख्य रूप से इन्हीं चारों जिलों से गुजरती हैं। कांवड़ियों की सबसे अधिक संख्या मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत से होते हुए आगे बढ़ती है।

रेल संचालन शुरू कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने बंद चली आ रही ट्रेनों के संचालन की मांग को लेकर रेलवे के अधिकारियों को ज्ञापन दिया। कांवड़ यात्रा के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की मांग की। स्टेशन पर रेलवे के अधिकारियों को मांगपत्र सौंपा गया। इस दौरान सुरेंद्र मित्तल, डॉ सतीश कुमार, चमनलाल कुक्की, रामानुज दुबे, जितेंद्र कुमार, भुवन शर्मा, नवीन अरोरा, सुंदरलाल, योगेश शर्मा, सचिन शर्मा और ख्याली शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed