{"_id":"60f1d3c48ebc3ec7f14f21f3","slug":"fighting-in-the-city-center-muzaffarnagar-news-mrt547705261","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी सेंटर में युवक से मारपीट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी सेंटर में युवक से मारपीट, हंगामा
विज्ञापन
सिटी सेंटर में युवक से मारपीट, जमकर हंगामा
मुजफ्फरनगर। शहर के मीनाक्षी चौक स्थित सिटी सेंटर मार्केट में मोबाइल ठीक कराने पहुंचे युवक के साथ दुकान मालिक ने अपने साथियों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की वीडियो बना रहे मीडियाकर्मी से मोबाइल छीनकर तोड़ दिया गया। इसके बावजूद एक दरोगा ने युवक का दुकान मालिकों से समझौता करा दिया। जिसके बाद सीओ सिटी ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
छपार थाना क्षेत्र के गांव भैंसरहेड़ी निवासी शाहवेज शुक्रवार दोपहर मोबाइल ठीक कराने के लिए सिटी सेंटर स्थित एक मोबाइल शॉप पर पहुंचा था। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर शाहवेज से मारपीट की। उसी वक्त घटना पर मौजूद एक मीडियाकर्मी ने मोबाइल से मारपीट की वीडियो बनानी शुरू की तो हमलावरों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की कर मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करते हुए मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया। सूचना पर थाने से एक दरोगा मौके पर पहुंचे और पीड़ित युवक को ही डरा-धमकाकर हमलावरों से समझौता कराकर उसे भगा दिया। उधर, मोबाइल तोड़े जाने की तहरीर लेकर मीडियाकर्मी थाने पहुंचा, जहां दरोगा ने उनके साथ भी बदसलूकी कर दी।
सीओ सिटी कुलदीप सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और पीड़ित युवक शाहवेज को थाने बुलाकर उससे तहरीर लेते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। शाहवेज की तहरीर पर मोहल्ला खालापार निवासी सगे भाइयों शाह आलम व शोएब, मीरापुर निवासी शहजाद और रहमतनगर निवासी शादाब को नामजद करने के साथ ही तीन-चार अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी शाहआलम को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।