फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fighting between youths of two villages

युवकों में मारपीट, ग्रामीणों ने पथराव व गोलियां चलाई

Sun, 09 Feb 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fighting between youths of two villages
दो गांवों के युवकों के बीच मारपीट, पथराव
विज्ञापन

खतौली। गांव आदमपुर मोचड़ी और फहीमपुर के युवकों के बीच मारपीट हो गई। फहीमपुर के ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पथराव कर दिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने फायरिंग भी की। फायरिंग को लेकर गांव में अफरातफरी मच गई। हमले में एक युवक घायल हो गया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।

गांव फहीमपुर निवासी उदयवीर के पुत्र शिवा का दो दिन पूर्व क्रिकेट खेलते हुए गांव आदमपुर मोचड़ी के युवकों से विवाद हो गया था। आरोप है कि शनिवार शाम को शिवा अपने साथ दो बाइकों से चार-पांच साथियों को लेकर गांव आदमपुर के युवकों को मारपीट करने के लिए पहुंचे। इन युवकों ने बाइकों पर गांव के कई बार चक्कर काटे। इस पर धर्मेंद्र के पुत्र बादल ने बाइक सवारों को गांव में बार बार आने जाने के लिए टोक दिया। इसी बात को लेकर बाइक सवार युवकों की बादल के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। शिवा ने गांव में फोन कर दिया। फोन करने पर गांव फहीमपुर से कई ग्रामीण लाठी व डंडे लेकर आदमपुर मोचड़ी में पहुंच गए। मारपीट के विरोध को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। आरोप है कि फहीमपुर के ग्रामीणों ने पथराव करना शुरू कर दिया और फायरिंग भी की। फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। हमले में शिव घायल हो गया। झगड़े की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने घायल शिव को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed