फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fighting between the candidates for the post of Pradhan

प्रधान पद के प्रत्याशियों में चले लाठी डंडें, आठ घायल

Mon, 19 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fighting between the candidates for the post of Pradhan
खतौली के गांव जंधेडी जाटान में मारपीट में घायल व्यक्ति। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रधान पद के प्रत्याशियों के बीच लाठी डंडे चले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। गांव जंधेड़ी जाटान में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में फर्जी मतदान कराने का एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए लाठी डंडे चले। अचानक हुई मारपीट से अफरा तफरी मच गई। मतदान केंद्र पर उपस्थित पुलिस बल ने दोनों पक्षों को शांत किया। मारपीट में दोनों ओर से आठ लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

गांव जंधेड़ी जाटान में प्रधान पद के प्रत्याशी विनय तथा कृष्णपाल के बीच शाम करीब पांच बजे बजे के मतदान केंद्र के पास कहासुनी हो गई। दोनों प्रत्याशियों ने एक दूसरे में फर्जी मतदान कराने के आरोप लगाए। दोनों के समर्थक भी मौके पर एकत्र हो गए। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज के बीच लाठी डंडे चल गए। अचानक हुई मारपीट से मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। उधर, मतदान केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को झगड़ा करने से रोका, लेकिन दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल होने वालों में एक पक्ष से विनय, रोहित, सुंदरपाल तथा दूसरे पक्ष से कृष्णपाल, बिजेंद्र, सूरज, सचिन बिजेंद्र आदि शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि झगड़ा मतदान केंद्र से दूर हुुआ है। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

खतौली के गांव जंधेडी जाटान में मारपीट में घायल व्यक्ति।

खतौली के गांव जंधेडी जाटान में मारपीट में घायल व्यक्ति।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली के गांव जंधेडी जाटान में मारपीट में घायल व्यक्ति।

खतौली के गांव जंधेडी जाटान में मारपीट में घायल व्यक्ति।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed