{"_id":"6557b388a575996d3405b754","slug":"fighting-and-stone-pelting-in-protest-against-speeding-of-bullet-bike-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-11521-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बुलेट बाइक तेज चलाने के विरोध में मारपीट, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बुलेट बाइक तेज चलाने के विरोध में मारपीट, पथराव
Sat, 18 Nov 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
- दोनों पक्षों में तनाव, पुलिस ने दो लोगों लोगों को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। जौली में बुलेट बाइक को मोहल्ले में तेज चलाने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट व पथराव हो गया। जिसमे महिला सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने पहुंच कर लाठी फटकारते हुए भीड़ को हटाया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
जौली गांव में शुक्रवार रात मोहल्ले में बुलेट बाइक तेज चलाने को मना करने से दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस से शिकायत करते हुए एक पक्ष के फिरोज ने बताया कि वह अपने घर के बाहर गली में खड़ा था। उसी दौरान मोहल्ले का ही युवक बड़ी तेजी के साथ बुलेट बाइक चलाते हुए आया। फिरोज ने युवक को रोक कर बाइक धीमे चलाने को कहा तो वह नाराज हो गया और वह गाली गलौज करते हुए चला गया। कुछ ही देर बाद आरोपी युवक अपने परिजनों के साथ गया। इसके बाद सभी ने फिरोज के साथ मारपीट कर दी। तब दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनमें पथराव हुआ।
जिसमें फिरोज व शाहनवाज, जुबेर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाठी फटकारते हुए भीड़ को हटाया। घायल फिरोज, शाहनवाज, जुबेर को पुलिस ने भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। शाहनवाज को रेफर किया गया है। फिरोज पक्ष की एक महिला व दो अन्य को भी चोट आई है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है।