फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fight over dancing on DJ, four arrested

डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्ष भिड़े, हंगामा

Wed, 31 Mar 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fight over dancing on DJ, four arrested
डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर/रामराज। गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर में डीजे पर डांस के दौरान हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मंगलवार को संघर्ष हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को जेल भेज दिया गया है।

थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर में होली पर कुछ युवकों ने मंदिर के निकट डीजे लगाया हुआ था। सोमवार दोपहर डीजे पर डांस करने को लेक दो पक्षों के युवकों के बीच विवाद हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करते हुए विवाद का निपटारा करा दिया। मंगलवार सुबह दोनों पक्ष इसी बात को लेकर फिर से आमने-सामने आ गए, जिसके बाद उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव भी होने से गांव में अफरातफरी मच गई। संघर्ष में महिला समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाया। मौके से चार लोगों को हिरासत में लेने के बाद सभी घायलों को सीएचसी जानसठ ले जाकर भर्ती कराया। मामले में एक पक्ष के ओमपाल की तहरीर पर हरबीर, सुरेंद्र, राहुल, रितिक, पारस, कपिल, बलबीर, दीपक, हरपाली, शिवानी व मवाना निवासी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, दूसरे पक्ष से हरबीर की तहरीर पर ओमपाल, सुधीर, अंकित, सुमित, अजय, सोनू, भूपेंद्र, रेखा व शिवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हिरासत में लिए गए हरबीर, सुरेंद्र, राहुल व ओमपाल को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed