{"_id":"620d1fbc1efb45489119be0e","slug":"fight-in-two-sides-on-ravidas-jayanti-and-five-peoples-injured-including-woman-in-a-village-of-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रविदास जयंती पर भिड़े दो पक्ष के लोग, जमकर पथराव और चले लाठी-डंडे, महिला समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रविदास जयंती पर भिड़े दो पक्ष के लोग, जमकर पथराव और चले लाठी-डंडे, महिला समेत पांच घायल
Wed, 16 Feb 2022 09:31 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 16 Feb 2022 09:31 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के एक गांव में रविदास जयंती पर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले। जिसमें महिला सहित पांच लोग घायल हुए।
विज्ञापन
संघर्ष में घायल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में चरथावल क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में बुधवार देर शाम रविदास जयंती के खत्म होने के बाद दो पक्षों में कहासुनी और टकराव हो गया। जिसमें दोनों पक्ष के दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए। वहीं कहासुनी और गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट में बदल गया। दोनों पक्ष के लोगों में जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सहारनपुर की सीमा से सटे ब्लॉक के आखिरी बुड्ढाखेड़ा गांव में देर शाम रविदास जयंती धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा का समापन हो चुका था। लेकिन बाद में भी डीजे बजता रहा। उसे रास्ते से हटाने को लेकर नशे में धुत कुछ युवकों ने रौब गालिब करते हुए हटाने का दबाव बनाया। इसी बात को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। काफी देर तक दोनों पक्षों के लोगों में गाली-गलौज हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: महंगाई की बड़ी मार: दो साल में कैंची बनाने वाली 75 इकाई बंद, उद्योग से जुड़े हैं 70 हजार परिवार, पढ़िए खास रिपोर्ट
विज्ञापन
इसके बाद दोनों तरफ से पथराव और लाठी-डंडे चलने शुरू हो गए। अचानक हुई वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों से महिला सहित पांच लोग घायल हुए हैं। जिसमें श्याम कुमार, ऋषिपाल, उर्मिला, चतरू व सगवा घायल हुए।
यह भी पढ़ें: दिलचस्प: लाखों खर्च करने वाले प्रत्याशियों का लेखा-जोखा, इस पार्टी के प्रत्याशी ने कम खर्च में लड़ा चुनाव, जानें सभी का पूरा हिसाब
उधर, सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि शोभायात्रा समाप्त होने के बाद पारिवारिक भाइयों में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हुई है। किसी को गंभीर चोट नहीं है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।