फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fight between youths of two villages

Muzaffarnagar News: दो गांवों के युवकों में मारपीट, हिंदू संगठन के नेता समेत दो घायल

Tue, 13 Dec 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Fight between youths of two villages
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बिरालसी गांव में मामूली बात को लेकर दो गांव के युवकों में कहासुनी और मारपीट हो गई। जिसमें हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिला महामंत्री समेत दो युवक घायल हो गए। नाजुक हालत में एक युवक को जिला चिकित्सालय रेफरा गया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम बिरालसी गांव में शराब के ठेके के पास रोनी हरजीपुर के कुछ युवक खड़े थे। बताया गया है कि उसी समय बिरालसी के युवक भी वहां आ गए। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। काफी देर हंगामे के बाद दोनों पक्ष के युवकों में लात घूसें और बेल्ट आदि से मारपीट शुरू हो गई। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। मारपीट में एक पक्ष के बिरालसी निवासी धीरज तथा दूसरे पक्ष से रोनी हरजीपुर निवासी हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिला महामंत्री अंकुर राणा घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने सिर में ज्यादा चोट होने के कारण धीरज को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। बिरालसी निवासी युवक को ज्यादा चोट है। उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed