{"_id":"625716121e79710eb90e3d47","slug":"fight-between-two-sides-of-punjabi-society-in-baisakhi-festival-muzaffarnagar-news-mrt5844234140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैशाखी महोत्सव में पंजाबी समाज के दो पक्षों में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैशाखी महोत्सव में पंजाबी समाज के दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : बुधवार देर बैशाखी महोत्सव में आपस में भिड़ते पंजाबी समाज के लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बैशाखी महोत्सव में पंजाबी समाज के दो पक्षों में मारपीट
मुजफ्फरनगर। नगर की गांधी कालोनी की गांधी वाटिका में मंगलवार रात बैशाखी महोत्सव पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दो पक्षों के बीच मारपीट में दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। एक पक्ष बुधवार शाम एसपी सिटी से मिला और सीसीटीवी देखकर निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को पंजाबी समाज ने बैशाखी पर्व मनाया। रात को गांधी कालोनी की गांधी वाटिका में पंजाबी समाज एसोसिएशन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एक पक्ष के लोगों ने अपने फोटो खींचने शुरू कर दिए। इस पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। उनमें मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के अजय मदान व जसप्रीत सिंह को चोट आई। सूचना पाकर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का रात में ही मेडिकल कराया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व सहारनपुर विधायक राजीव गुंबर व केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान शामिल हुए थे। अतिथियों के जाने के बाद मामला बिगड़ा। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया हैं। बुधवार शाम सुखदर्शन सिंह बेदी ने समाज के कई लोगों के साथ एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय से मिलकर सीसीटीवी देखने के बाद निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने दी तहरीर
मारपीट के मामले में एक पक्ष के पीयूष मदान ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि वह और उसके पिता कार्यक्रम में फोटो खींच रहे थे। तभी सुखदर्शन सिंह बेदी ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सुखदर्शन बेदी, उनके बेटे हन्नी व मन्नी बेदी तथा जसप्रीत सिंह व उनके बेटे प्रभजोत सिंह तथा अमरजीत बेदी आदि ने उन्हें पीटा। जान से मारने की नीयत से उसके पिता अजय मदान पर तलवार से हमला किया। उसके पिता की पांच तोला की चेन, कीमती घड़ी व 95 हजार रुपये वहां गिर गए।
दूसरे पक्ष के पंजाबी समाज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखदर्शन बेदी व समाज के लोगों ने तहरीर दी है। कहा कि कार्यक्रम के दौरान सतपाल मान व उनके पुत्र, साथी अज्जू मदान व उनके पुत्र पीयूष मदान, जसवीर जोली व अज्ञात लोगों ने सुखदर्शन बेदी पर जानलेवा हमला किया। गांधी कालोनी निवासी जसप्रीत सिंह बचाव कराने पहुंचे तो उन्हें धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
इन्होंने कहा-
मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी देखने के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। -अर्पित विजयवर्गीय, एसपी सिटी।